2 नक्सलियों को 7 साल की कैद
11 साल पहले हुआ था अपहरण, बिहार के रोहतास से बड़ी खबर
ROHTAS - बिहार के रोहतास से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 2 नक्सलियों को 7 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने जिरह करने के बाद आज अपहरण मामले में अपना फैसला सुनाया। कहा जा रहा है कि 11 साल बाद इस अपहरण मामले में फैसला सुनाया गया है |
ताजा अपडेट के अनुसार पूरा मामला चेनारी थाना क्षेत्र के औरैया गांव का है। जहां 11 साल पूर्व पांच लोगों के अपहरण से जुड़े मामले में एडीजे अठारह बृजेश मणि त्रिपाठी की अदालत ने अपना फैसला सुनाते हुए दस-दस हजार रुपए अर्थदंड सहित 7-7 साल कैद की सजा सुनाई है।
अगर आप कशिश न्यूज के व्हाट्सएप या फेसबुक ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं तो लिंक पर क्लिक करें...WHATTSAPP और FACEBOOK
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।