BIHAR POLITICS : उपेन्द्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश से की मुलाकात, बोले-आशीर्वाद लेने गया था मुख्यमंत्री से
पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है. उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद कहा हमलोग सब एक साथ हैं. एनडीए गठबंधन में राज्यसभा के पांच उम्मीदवार हैं जिसमें मुख्यमंत्री के साथ मैं भी हूं.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लेने गया.नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा नीतीश कुमार का यह फैसला है इसमें क्या कहा जा सकता है. जदयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी से ज्यादा उदासी का भाव है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में पिछले काफी सालों से सेवा कर रहे हैं. इसलिए लोगों को लग रहा है नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं तो बिहार का क्या होगा. इस पर जदयू के कार्यकर्ता और लोग दुखी हैं. नीतीश कुमार के फैसले पर मेरा कोई टिप्पणी नहीं है.निशांत को राजनीति में लाने को लेकर मैं सबसे पहला आदमी हूं जो मैंने सुझाव दिया था नीतीश कुमार को. मेरे द्वारा निशांत को लेकर पार्टी में लाने पर एक टिप्पणी है यह देरी से उठाया गया कदम है. मगर जो उठाया गया कदम है वह बहुत ही सराहनीय है.5सीट पर राज्यसभा में जीत एनडीए की होगी. विधायकों की कमी पर उपेंद्र कुशवाहा ने हंसते हुए कहा पत्रकारों से सहयोग मैं ले लूंगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--