बोकारो की बेटी को मिली शानदार सफलता : UPSC में अपूर्वा वर्मा ने लाया ऑल इंडिया 42वां रैंक,IAS बनने का सपना हुआ पूरा

Edited By:  |
bokaro ki beti ko mili shandar safalta bokaro ki beti ko mili shandar safalta

बोकारो:संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा-2025 में बोकारो की बेटी अपूर्वा वर्मा ने शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा अपूर्वा वर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 42 प्राप्त कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि से स्कूल, परिवार और पूरे बोकारो में खुशी का माहौल है. लगातार प्रयास और कड़ी मेहनत के बल पर अपूर्वा ने इस बार देशभर में 42वां स्थान हासिल कर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है.

अपूर्वा वर्मा वर्तमान में दिल्ली पुलिस में एसीपी यानी सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं. सेवा में रहते हुए लगातार मेहनत जारी रखी और तीसरे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया.

अपूर्वा बोकारो इस्पात संयंत्र के यातायात विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी अजीत कुमार प्रसाद वर्मा और गृहिणी आभा वर्मा की सुपुत्री हैं। उन्होंने एनआईटी मणिपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की. इंजीनियरिंग के बाद ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और तैयारी शुरू की. वर्ष 2020 की सिविल सेवा परीक्षा में उनका चयन रिजर्व लिस्ट में हुआ था और उन्हें डीएएनआईपीएस कैडर मिला, जिसके बाद वह दिल्ली पुलिस में एसीपी के रूप में कार्यरत हैं.

अपूर्वा का कहना है कि माता-पिता की मेहनत और उनके कारण ही आज वह इस मुकाम तक पहुंची है. दिल्ली पुलिस में काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा क्योंकि पुलिसिंग हर कुछ सिखा देती है रियल टाइम पर कैसे लोगों को मदद पहुंचाना है. अपूर्वा ने कहा किआगे लोगों की सेवा करना ही लक्ष्य है. पिता का कश्मीर ट्रांसफर होने के बादमां ने पिता से 5 साल अलग रहकर मुझे काफी मोटिवेट किया.

वहीं, अपूर्वा केपिता ने कहा कि आज इतनी खुशी हो रही है कि वह देश में 42 वां स्थान लाने का काम किया है. पहले भी सफलता मिली थी आज की सफलता काफी सुकून देने वाली है.मां भी बेटी के इस सफलता से काफी खुश है. इस मौके पर अपूर्वा की मां ने अपने पिता और ससुर को भी याद किया.