Hindi News / पाकुड़ पुलिस ने तीन आरोपी को दबोचा,नाबालिग पीड़िता के आवेदन पर हुई कार्रवाई

सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा : पाकुड़ पुलिस ने तीन आरोपी को दबोचा,नाबालिग पीड़िता के आवेदन पर हुई कार्रवाई

Edited By:  |
samuhik duhkarm ka khulasa samuhik duhkarm ka khulasa

पाकुड़:पुलिस ने नाबालिग के साथ हुई सामुहिक दुष्कर्म मामले का खुलासा कर दिया है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने प्रेस कॉफ्रेंस कर बताया कि मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले का उद्भेदन किया गया है. एसपी ने बताया कि बीते6मार्च को मालपहाड़ी ओपी में एक नाबालिग ने आवेदन दिया था, आवेदन मेंउसनेगांव के ही4युवकों और अन्य2युवकों पर 17फरवरी कोदुष्कर्म करने का आरोप लगाया था. इसी आवेदन के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों आरोपी को दबोच लिया.

पीड़ित नाबालिग नेआवेदन के माध्यम से आरोप लगाते हुए बताया कि उसके साथ हाइवा में इन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया है. आवेदन के आधार पर मालपहाड़ी ओपी थाना कांड संख्या37/2026,धारा70(2),बीएनएस एवं4पोक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया. पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया.

छापेमारी दल ने दुष्कर्म की वारदात में शामिल तीनों आरोपी दशरथ किस्कू,सकल टुडू और प्रधान मरांडी को गिरफ्तार कर लिया. इस कांड में इस्तेमाल किए गए हाइवा संख्याJH16H 0651को ज़ब्त कर लिया. तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकर कर ली है. शेष तीन आरोपी की गिरफ्तारी के छापेमारी जारी है.

विशेष टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह थाना प्रभारी राहुल गुप्ता,परमहंस प्रसाद,सहायक अवर निरीक्षक क्रमशः मंगल किस्कू,सुभजीत कुमार,अयोध्या राम,प्रदीप कुमार एवं सुनील रजक शामिल थे.