BIHAR NEWS : बेंगलुरु में खदान हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की मौत, हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया गहरा शोक
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेंगलुरु की पत्थर खदान में हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने हादसे में बिहार के प्रवासी श्रमिकों की मौत पर संवेदना जताई है.
सीएम ने कहा है- यह समाचार अत्यंत हृदयविदारक है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की कामना की. कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ होने की बात कही. मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. बेंगलुरु के दक्षिण तालुक स्थित मदापट्टना खदान में हादसा हुआ. बिहार के प्रवासी श्रमिक हादसे का शिकार बने. सीएम सम्राट चौधरी ने पोस्ट कर दुख और शोक प्रकट किया.
गौरतलब है कि बेंगलुरु के एक पत्थर खदान में हुए हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की मौत हो गई. सभी मजदूर एक बड़े पत्थर के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे में 10 से अधिक घायल हुए हैं जिनमें कई बिहार के प्रवासी शामिल हैं.