गया पुलिस की कार्रवाई : दुष्कर्म और वायरल अश्लील वीडियो कांड का मुख्य आरोपी रिजवान गिरफ्तार
गया जी:जिले के बांकेबाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.मामले का मुख्य आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.गया के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है.
SSP ने बताया कि बांकेबाजार थाना में दर्ज इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी.इस दौरान आरोपी ने पटना के फुलवारीशरीफ थाना में आत्मसमर्पण किया.इसके बाद बांकेबाजार थाना पुलिस टीम उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के लिए पटना गई.
SSP ने कहा कि अनुसंधान के दौरान जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उन्हें केस डायरी में शामिल किया जाएगा और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी के किसी संगठित नेटवर्क या अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में पूछे गए सवाल पर SSP ने कहा कि यह अनुसंधान का विषय है. मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया था,जिसका नेतृत्व शेरघाटी SDPO-1 कर रहे हैं. इस विशेष टीम में बांकेबाजार, शेरघाटी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.





