Hindi News / हाजीपुर में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर NBPDCL के प्रबंध निदेशक और वैशाली...

BIHAR NEWS : हाजीपुर में बेहतर बिजली आपूर्ति को लेकर NBPDCL के प्रबंध निदेशक और वैशाली DM ने की उच्चस्तरीय बैठक

Edited By:  |
bihar news bihar news

हाजीपुर : जिले में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समस्तीपुर सर्कल की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार और जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने संयुक्त रूप से की.

बैठक में हाजीपुर डिवीजन के सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं ने ऑपरेशन व मेंटेनेंस से जुड़े कार्यों का फीडर-वाइज विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया. अधिकारियों ने लाइन फॉल्ट को सर्वोच्च प्राथमिकता पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए. साथ ही ट्रांसफॉर्मर की लोड बैलेंसिंग, जर्जर तारों को तुरंत बदलने और तय मेंटेनेंस शेड्यूल का सख्ती से पालन करने पर विशेष जोर दिया गया.

इस मौके परNBPDCLके प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने कहाकि आज हाजीपुर डिवीजन की बिजली व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई. सभी फीडरों की समस्याओं को चिह्नित कर लिया गया है. हमारी तकनीकी टीमें ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर,लूज कनेक्शन और लाइन फॉल्ट को ठीक करने में युद्धस्तर पर जुटी है. बहुत जल्द हाजीपुर के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी,जिसका असर जमीन पर दिखाई देगा."

प्रबंधन और जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में हाजीपुर के हर घर तक बेहतर और भरोसेमंद बिजली पहुंचाना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

हाजीपुर से पंकज चौहान की रिपोर्ट—