Hindi News / बिहार में रहकर नौकरी करना अब सपना नहीं हकीकत

BIHAR NEWS : बिहार में रहकर नौकरी करना अब सपना नहीं हकीकत

Edited By:  |
bihar news

पटना: एक समय था जब रोजगार की तलाश में बिहार के युवाओं को दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था. लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. राज्य सरकार की नई रोजगार नीति,औद्योगिक निवेश और सरकारी नियुक्तियों के चलते बिहार में ही रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं. सरकार का दावा है कि उद्योग,एमएसएमई,आईटी,पर्यटन,कृषि आधारित उद्योग और सेवा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन किया जा रहा है. इसके साथ ही विभिन्न विभागों में सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया भी तेज हुई है,जिससे लाखों युवाओं को राज्य में ही रोजगार मिलने का रास्ता खुला है.

इसी सिलसिले में 21 जुलाई को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) अंतर्गत विभिन्न पदों पर 2446 नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया. 5 अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नव चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,”आप सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कमिटमेंट के साथ कार्य करें तथा अंतिम पायदान पर खड़े गरीब तबके को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें.” विशेषज्ञों का मानना है कि यदि औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन की यही गति बनी रही तो आने वाले वर्षों में बिहार रोजगार के क्षेत्र में नई पहचान बना सकता है.

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट जीविका के बारे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि,”जीविका महिलाओं के आत्मसम्मान,आत्मनिर्भरता,ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा सामाजिक परिवर्तन की नई चेतना का आंदोलन है. पिछले 20 वर्षों में जीविका ने राज्य में जिस प्रकार विकास के साथ महिला सशक्तिकरण की क्रांति लाई है,वह देश-दुनिया के लिए एक प्रेरणादायी मिसाल है. हर गरीब परिवार को जीविका से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

गौरतलब है कि वर्तमान में बिहार में 10,49,411 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 1 करोड़ 81 लाख से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बन रही हैं. आज 30 लाख से अधिक लखपति दीदी बिहार में तैयार हुई हैं,जो देश में सर्वाधिक हैं.

नवनियुक्तों ने कहा- धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

बिहार सरकार की पहल से मुझे जीविका में नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ. इस अवसर ने मेरे आत्मविश्वास को नई पहचान दी है और उज्ज्वल भविष्य की राह खोली है. इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार.

पूजा वर्मा

ऑफिस असिस्टेंट,जीविका

बिहार सरकार की पहल से जीविका में नियुक्ति पत्र प्राप्त कर मैं अपने भविष्य को लेकर और अधिक आश्वस्त हूँ. यह अवसर मुझे समाज और अपने परिवार के लिए बेहतर योगदान देने की प्रेरणा देता है. इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार.

किशन कुमार

ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर

जीविका में नियुक्ति पत्र मिलना मेरे लिए गर्व और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. बिहार सरकार की इस पहल ने मुझे अपने सपनों को साकार करने का अवसर दिया है. इस प्रेरणादायी पहल के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री जी का हार्दिक आभार.

श्वेता कुमारी,

नवनियुक्त कर्मचारी,जीविका

बिहार सरकार की पहल से मुझे जीविका में नौकरी का अवसर मिला. आज प्राप्त हुआ यह नियुक्ति पत्र मेरे लिए केवल एक नौकरी नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर भविष्य की नई शुरुआत है. इस अमूल्य अवसर के लिए बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार.

निहाल श्रीवास्तव

नवनियुक्त कर्मचारी,जीविका