BIHAR NEWS : LPG से संबंधित समस्याओं के निदान हेतु खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में नियंत्रण कक्ष स्थापित

Edited By:  |
bihar news

पटना :राज्य में तेल एवं प्राकृतिक गैस (एलपीजी) से संबंधित उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाइयों के त्वरित निदान के उद्देश्य से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग,बिहार,पटना में एक नियंत्रण कक्ष (Control Room)की स्थापना की गई है.

यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक कार्यरत रहेगा. इस अवधि के दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी की उपलब्धता,वितरण अथवा उससे संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के संबंध में विभागीय नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं.

आमजन अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों से नियंत्रण कक्ष को दूरभाष संख्या–0612-2233050 पर अवगत करा सकते हैं,ताकि विभाग द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि एलपीजी से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अनावश्यक भ्रमित होने के बजाय विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, जिससे समस्याओं का शीघ्र निदान सुनिश्चित किया जा सके.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--