Hindi News / सरायकेला में इंटक ने की संगोष्ठी, केशव महतो कमलेश बोले-राष्ट्र निर्माण में...

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस : सरायकेला में इंटक ने की संगोष्ठी, केशव महतो कमलेश बोले-राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय

Edited By:  |
antarrastriya mazdoor diwas antarrastriya mazdoor diwas

सरायकेला: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में इंटक (सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी) द्वारा भव्य 'मजदूर दिवस संगोष्ठी' का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए.

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो ने टाटा, आदित्यपुर और पूरे झारखंड के मेहनतकश मजदूरों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में मजदूरों का योगदान अतुलनीय है. उनके हक और अधिकार के लिए कांग्रेस पार्टी और इंटक सदैव तत्पर रही है. केशव महतो कमलेश ने इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें 'मजदूरों का मसीहा' बताया है.

आदित्यपुर मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ती यूनियनों की संख्या पर अपनी बेबाक बातें रखी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल संगठन बनाने से मजदूरों का भला नहीं होगा, बल्कि इसके लिए एकजुटता अनिवार्य है.

इस अवसर पर टाटा मोटर्स यूनियन के आर.के. सिंह, इंटक के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान मजदूरों के सम्मान, उनके अधिकारों और औद्योगिक विकास में उनकी भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की.