Hindi News / शपथ लेने के बाद डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव का बयान, बोले-नीतीश द्वारा...

BIHAR NEWS : शपथ लेने के बाद डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव का बयान, बोले-नीतीश द्वारा किए गए कार्यों को बढ़ाएंगे आगे

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने शपथ लेने के बाद बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी और सरकार विकास व सुशासन के एजेंडे पर काम करेगी.

इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि तेजस्वी क्या बोलेंगे,वे राज्यसभा चुनाव तक नहीं जीत पाए और25सीटों पर सिमट गए.

बिजेंद्र यादव ने राबड़ी देवी को लेकर भी सवाल उठाया और पूछा कि वे मुख्यमंत्री कब बनीं. साथ ही लालू प्रसाद यादव पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वे कहां के प्रोडक्ट हैं.

निशांत के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब निशांत से ही पूछा जाना चाहिए.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--