BIHAR NEWS : बिहार में सत्ता परिवर्तन का प्लान सेट! 10 अप्रैल को शपथ, 14 अप्रैल को इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार
पटना: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. नीतीश कुमारको लेकर एक अहम टाइमलाइन सामने आई है,जिसके मुताबिक अगले एक सप्ताह में राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है.
जानकारी के अनुसार,नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. इसके बाद वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है.
इस पूरी राजनीतिक हलचल के बीच 11 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक होने की चर्चा है. इस बैठक में नीतीश कुमार अपने इस्तीफे की औपचारिक जानकारी दे सकते हैं. इसके बाद वे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे,जिससे नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाएगा.
इधर,दिल्ली में भी हलचल तेज है. 10 अप्रैल को भाजपा की एक अहम बैठक प्रस्तावित है,जिसमें बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन हो सकता है. इस बैठक में प्रधानमंत्रीNarendra Modiऔर गृह मंत्रीAmit Shahके शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. इससे साफ है कि सत्ता परिवर्तन को लेकर शीर्ष स्तर पर गंभीर विचार-विमर्श चल रहा है.
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव आगामी चुनावों और गठबंधन समीकरणों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. एनडीए के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है,ताकि राजनीतिक संतुलन बनाए रखा जा सके और विपक्ष को कड़ी चुनौती दी जा सके.
हालांकि,अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी पक्ष की ओर से स्पष्ट घोषणा नहीं की गई है,लेकिन जिस तरह से तारीखों और बैठकों की रूपरेखा सामने आई है,उससे संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में जल्द ही नई राजनीतिक तस्वीर देखने को मिल सकती है.
कुल मिलाकर,10 से 15 अप्रैल के बीच का समय बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. अगर यह टाइमलाइन सही साबित होती है,तो राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के साथ नई सरकार का गठन तय माना जा रहा है,जो आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति की दिशा और दशा दोनों को प्रभावित करेगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--