Hindi News / रेडक्रॉस कर्मियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष के खिलाफ...

BIHAR NEWS : रेडक्रॉस कर्मियों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष के खिलाफ किया नारेबाजी

Edited By:  |
bihar news

पटना: ऐक्टू से संबद्ध इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एंप्लॉयज एसोसिएशन अध्यक्ष सह ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार तथा एसोसिएशन महासचिव वकील प्रसाद,सचिव प्रेम पासवान के नेतृत्व में रेडक्रॉस सोसाइटी से जुड़े सदस्यों ने आज लंच समय में गांधी मैदान स्थित रेडक्रॉस के मुख्य गेट के समक्ष इकट्ठा होकर अपनी 11 सूत्री मांगों की पूर्ति,मांगों पर वार्ता करने की मांग को लेकर रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया.

साथ ही मानेसर,नोएडा,फरीदाबाद,भिवाड़ी आदि जगहों पर मजदूरों के हो रहे तीखे आंदोलन के समर्थन में एवं नोएडा के गिरफ्तार 400 से अधिक मजदूरों,नेताओं व ट्रेड यूनियन कार्यकताओं की अविलम्ब बिना शर्त रिहाई के साथ साथ चार लेबर कोड रद्द करने की मांग पर भी जमकर नारेबाजी किया.

रेडक्रॉस मुख्य गेट पर हुए मीटिंग को ऐक्टू राज्य सचिव सह एसोसिएशन अध्यक्ष रणविजय कुमार ने संबोधित करते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष विनय बहादुर सिन्हा पर कमियों की मांगों को गम्भीरता से नहीं लेकर हल्के में लेने और वार्ता से भागने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आज एसोसिएशन के महासचिव वकील प्रसाद की ओर से पुनः एक पत्र देकर घोषित हड़ताल 21-22 अप्रैल के पहले सभी 11 सूत्री मांगों पर सोसाइटी अध्यक्ष की अध्यक्षता में एसोसिएशन प्रतिनिधिमंडल की वार्ता बुलाने सम्बन्धित पत्र भेजा गया है,तब भी वार्ता नहीं किया जाता तो उन्होंने आगामी 21-22 अप्रैल को रेडक्रॉस में हड़ताल की घोषणा की. उन्होंने ज्यादा काम- कम दाम,नहीं चलेगा,काम का वाजिब दाम और सभी लाभ देना होगा की बात कहा,उन्होंने नोएडा के गिरफ्तार 400 मजदूरों की रिहाई की मांग को उठाया साथ ही योगी-मोदी पर कम्पनी मालिकों के पक्ष में मजदूरों पर दमन चक्र चलाने का आरोप लगाया.

रेड क्रॉस एसोसिएशन की कर्मियों से सम्बन्धित मुख्य मांगों में 15 हजार से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों का वेतन बढाकर रुपए 21 हजार करने,15 से 21 हजार वेतन पाने वाले कर्मियों के वेतन में एकमुश्त 6 हजार रुपए की बढ़ोतरी करने,सोसाइटी महासचिव मो० सलाउद्दीन खान / सहायक सचिव,मो० शहाबुद्दीन/ मुख्य वित्त पदाधिकारी इन्दु भूषण/ क्षेत्रीय पदाधिकारी जगनाथ सिंह जिनकी उम्र 70 वर्ष से अधिक है तथा कई तो कुछ मामलों के आरोपी है,70 वर्ष के बाद भी सेवा में बने रहना सर्विस रूल की अवहेलना है इसलिए इन्हें सेवा से हटाने,कर्मचारी रमेश कुमार को अन्य कर्मियों के समान वेतन 15 हजार करने,मो० मिजानुल हसन की सेवा बहाल करने,जर्जर क्वार्टर का मरम्मत कराने,चालकों का वेतन विसंगति दूर करने जैसी मांगें है जिसे आज नारेबाजी के माध्यम से रेड क्रॉस कमियों ने उठाया.