BIHAR NEWS : मुख्यमंत्री ने 4954 नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए०एन०एम०) को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को शास्त्रीनगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में4954नवनियुक्त महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए०एन०एम०) को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से विनीता कुमारी,स्वाति कुमारी और रौशनी कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त ए०एन०एम० को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी.
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह,मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह,बिहार स्वास्थ्य सेवायें एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित कुमार पाण्डेय,जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०,वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं नियुक्ति पत्र पानेवालीं ए०एन०एम० उपस्थित थी.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--