Hindi News / बिहार में पीजी मेडिकल छात्रों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी

BIHAR NEWS : बिहार में पीजी मेडिकल छात्रों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार सरकार ने सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पढ़ रहे पीजी मेडिकल छात्रों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी का फैसला लिया है. संशोधित मानदेय का लाभ पीजी के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को मिलेगा.

सरकार के फैसले के मुताबिक अब पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों को हर महीने92हजार800रुपये मानदेय दिया जाएगा. वहीं द्वितीय वर्ष के छात्रों का मानदेय बढ़ाकर1लाख2हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है. तृतीय वर्ष के छात्रों को अब1लाख12हजार200रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा.

संशोधित मानदेय1जनवरी2026से प्रभावी होगा. इससे सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पीजी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा.

बताया जा रहा है कि इससे पहले पीजी प्रथम वर्ष के छात्रों को करीब82हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता था. नए निर्णय के बाद इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है.

सरकार का मानना है कि मेडिकल पीजी छात्रों को बेहतर आर्थिक सहयोग मिलने से वे अपनी विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण पर अधिक प्रभावी तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ बेहतर चिकित्सकीय मानवबल तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है. सरकार का जोर राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत करने पर है.

मानदेय में यह बढ़ोतरी बिहार के सरकारी चिकित्सा संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--