Hindi News / पटना के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर सेवा बहाल, शुक्रवार तक लगभग 9800 टन...

BIHAR NEWS : पटना के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर सेवा बहाल, शुक्रवार तक लगभग 9800 टन कचरे का उठाव

Edited By:  |
bihar news

Patna: पटना नगर निगम में सफाई कर्मियों की हड़ताल के दौरान एकत्रित कचरे के त्वरित निष्पादन,सभी गली-मोहल्लों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा की बहाली तथा शहर की सफाई व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है.

नगर निगम के सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सेवा पुनः प्रारंभ कर दी गई है. कचरा संग्रहण वाहनों द्वारा सामान्य दिनों की तुलना में अधिक ट्रिप लगाकर तेजी से कचरा उठाव किया जा रहा है,ताकि सभी क्षेत्रों में जल्द से जल्द नियमित सफाई व्यवस्था बहाल हो सके.

पटना नगर निगम क्षेत्र से लगभग9800टन कचरे का उठाव किया जा चुका है. कचरा उठाव के साथ-साथ सभी कूड़ा प्वॉइंट्स पर एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव किया जा रहा है तथा सफाई के उपरांत चूना एवं ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कराया जा रहा है.

नूतन राजधानी अंचल में बंदर बगीचा,चिरैयाटांड़ पुल के नीचे तथा डाकबंग्ला क्षेत्र में एकत्रित कचरे का उठाव कराया गया. अभियान के दौरान लगभग3600टन कचरे का निष्पादन किया गया.

पाटलिपुत्र अंचल में अशोक राजपथ,गांधी मैदान एवं कुर्जी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर लगभग1800टन कचरे का उठाव किया गया.

अजीमाबाद अंचल में अशोक राजपथ,निशका कॉलोनी,नूरानी बाग पार्क रोड,चांद कॉलोनी,शेरशाह पथ,भद्र घाट रोड,दुर्गा चरण लेन,बड़ी पटन देवी रोड,पंचवटी कॉलोनी,बेलवरगंज,नवाब बहादुर रोड,कागजी बेगम कॉलोनी,गुलजारबाग स्टेशन रोड तथा बिजली कार्यालय के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लगभग1100टन कचरे का उठाव किया गया.

कंकड़बाग अंचल में ओल्ड बाइपास रोड,शालीमार स्वीट्स,मेदांता,बस स्टैंड रोड, 90फीट रोड,हनुमान नगर,काली मंदिर रोड,विजय नगर,कांटी फैक्ट्री रोड,भूतनाथ रोड एवं गांधी नगर रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर लगभग3000टन कचरे का उठाव किया गया.

बांकीपुर अंचल में अशोक राजपथ,बारी पथ,ठाकुरबाड़ी रोड,चूड़ी मार्केट,नाला रोड,महुआ टोली रोड,गोविंद मित्रा रोड,लोहानीपुर मेन रोड,मैला टंकी रोड,आर्य कुमार रोड,खजांची रोड एवं बाजार समिति रोड से कचरा हटाया गया. घरों,प्रतिष्ठानों एवं सड़क किनारे से लगभग332टन कचरे का उठाव किया गया.

पटना सिटी अंचल में अशोक राजपथ,बटाऊं कुआं,चौक शिकारपुर,आरा मिल,गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ,पटना साहिब स्टेशन एवं मोर्चा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान लगभग50टन कचरे का उठाव किया गया.

पटना नगर निगम आम नागरिकों से अपील करता है कि शहर की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें. कृपया कचरा सड़क,खुले प्लॉट,नालों अथवा सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें तथा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों को ही अपना कचरा उपलब्ध कराएं. नागरिकों के सहयोग से ही शहर की सफाई व्यवस्था को शीघ्र पूर्णतः सामान्य बनाया जा सकेगा.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-