BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में की दीदी की रसोई की शुरुआत
पटना:पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सैंकड़ों छात्रों को शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने सौगात दी है. ग्रामीण विकास विभाग की इकाई जीविका के जरिए दीदी की रसोई की शुरुआत हुई. फिलहाल यहां सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक छात्रों को नाश्ता मिलेगा. बाद में खाना की भी सुविधा दी जाएगी.
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शनिवार को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में दीदी की रसोई की शुरुआत की है. इससे यहां रोजाना पहुंचने वाले 400 छात्रों को रियायती दर पर नाश्ता और खाना मिलेगा.
इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा किफिलहाल नाश्ते की शुरुआत हुई है. आगे खाना भी परोसा जाएगा. वहीं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा किकाफी समय से छात्रों को इसकी जरुरत महसूस हो रही थी. विश्वविद्यालय में दीदी की रसोई शुरू होने से अब छात्रों को फिलहाल रियायती दरों पर नाश्ता मिलेगा.
पटना से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट--