BIHAR NEWS : इलाज में नहीं आएगी बाधा! राज्य के अस्पतालों में 119 डॉक्टरों की पोस्टिंग

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधा को सुगम बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. इसमें राज्य के सभी जिलों में डॉक्टरों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है.

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिलों व अनुमंडलों में कुल 131 डॉक्टरों को अलग-अलग अस्पतालों में तैनात किया गया है. जिसमें सामान्य-आयुष समेत सभी तरह के डॉक्टर शामिल हैं. विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इस कदम का मुख्य कारण ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करना है,ताकि आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा सके. बता दें कि मौसम में बदलाव के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. इसके सुनिश्चित उपचार के लिए यह व्यवस्था बहाल की जा रही है.

पदस्थापित जगह पर ससमय योगदान देने का निर्देश

स्वास्थ्य विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार पदस्थापित या बदली किये गये डॉक्टरों को तुरंत स्थापित जगह पर जाकर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिये गये हैं. विभाग के इस फैसले से शहरी इलाकों के साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी हर प्रकार का इलाज अब आसानी से पूरा हो सकेगा. साथ ही स्वास्थ्य बिहार शिक्षित बिहार का सपने को भी नया आयाम मिलेगा.