BIHAR NEWS : अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर मंत्री श्रवण कुमार ने दी बिहार वासियों को शुभकामनाएं
Edited By:
|
Updated :18 May, 2026, 06:38 PM(IST)
पटना: जदयू विधायक दल के नेता और राज्य के ग्रामीण विकास एवं सूचना व जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हमें प्रेरणा देता है कि हम अपनी ऐतिहासिक धरहरों की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों को अपने इतिहास से जोड़ें.
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संग्रहालय ज्ञान शोध और पर्यटन को बढ़ावा देता है, जिससे समाज में सांस्कृतिक मजबूत होती है. श्रवण कुमार ने बिहार वासियों से कहा कि इस अवसर पर हम सभी अपनी संस्कृति और इतिहास के संरक्षण का संकल्प लें तथा बिहार के गौरवशाली विरासत को विश्व पटल पर और अधिक विकसित बनाने का संकल्प लें.