Hindi News / विक्रमशिला सेतु पर तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य, महीने के अंत तक...

BIHAR NEWS : विक्रमशिला सेतु पर तेजी से चल रहा मरम्मत कार्य, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

Edited By:  |
Repair work on Vikramshila Setu is progressing rapidly, Bailey Bridge will be ready by the end of the month. Repair work on Vikramshila Setu is progressing rapidly, Bailey Bridge will be ready by the end of the month.

भागलपुर- विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों, अभियंताओं के साथ समीक्षा बैठक भी की। निरीक्षण के दौरान सचिव ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर बनाए जा रहे बेली ब्रिज के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि BRO की टीम युद्धस्तर पर काम कर रही है। तीन बेली ब्रिज में से एक का इंस्टालेशन कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि बाकी दो पर तेजी से काम जारी है।

अधिकारियों का कहना है कि महीने के अंत तक सभी बेली ब्रिज तैयार कर लिए जाएंगे। फिलहाल इन ब्रिजों पर पैदल यात्रियों और छोटी गाड़ियों के आवागमन की अनुमति दी जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके।इसके साथ ही स्थायी समाधान के तौर पर दो लेन ट्रस ब्रिज निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। सचिव पंकज कुमार पाल ने साफ कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करना प्राथमिकता है।स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि बेली ब्रिज शुरू होने के बाद आवागमन की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट