बिहार में अपराध नियंत्रण को और मजबूत बनाने के लिए CID ने बड़ी पहल शुरू की है। अब राज्यभर के अपराधियों का डिजिटल डाटा बैंक तैयार किया जाएगा, जिससे पुलिस को अपराधियों की पहचान, नेटवर्क और गतिविधियों की जानकारी तुरंत मिल सकेगी।

CID तैयार कर रहा राज्यभर का डाटा बैंक, 28 जिलों में 50 यूनिट तैनात

CID के एडीजी पारसनाथ ने बताया कि इस परियोजना के तहत 28 जिलों में 50 विशेष यूनिट उपलब्ध कराए गए हैं। फिलहाल अधिकारियों और कर्मियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि नई प्रणाली को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

CID तैयार कर रहा राज्यभर का डाटा बैंक, 28 जिलों में 50 यूनिट तैनात

CID की ओर से जेलों के अंदर भी तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नई पहल पहल के तहत अपराधियों का आपराधिक इतिहास, उनके संपर्क, गैंग नेटवर्क और गतिविधियों का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।सरकार का कहना है कि तकनीक आधारित इस पहल से अपराधियों पर निगरानी मजबूत होगी और पुलिस कार्रवाई में तेजी आएगी। इससे जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी होने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

पटना संजय कुमार