Hindi News / खवासपुर हेल्थ सेंटर बंद की खबर पर सीएचसी बड़हरा का स्पष्टीकरण

BIHAR NEWS : खवासपुर हेल्थ सेंटर बंद की खबर पर सीएचसी बड़हरा का स्पष्टीकरण

Edited By:  |
bihar news

पटना : दिनांक 21 अप्रैल,2026 को प्रतिष्ठित समाचार पत्र में“खवासपुर में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर बंद,पशु अस्पताल भी बदहाल”शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,बड़हरा ने सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव,जिला स्वास्थ्य समिति,भोजपुर के समक्ष स्थिति स्पष्ट की है.उन्होंने सिविल सर्जन को लिखे अपने पत्र में बताया है कि संबंधित स्वास्थ्य संस्थान में कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी एचपीवी वैक्सीनेशन के मोबिलाइजेशन का कार्य के लिए क्षेत्र में थे.साथ ही दोनों एएनएम एवं जीएनएम आंगनवाड़ी केंद्र पर नियमित टीकाकरण का कार्य कर रही थी.

उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि जो चित्र समाचार पत्र में प्रकाशित की गई है वह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खवासपुर (बड़हरा) का है ,जो अभी तक बीएमएसआईसीएल के द्वारा हस्तांतरित नहीं किया गया है.