Hindi News / बलिदान दिवस कार्यक्रम में CM सम्राट का बड़ा ऐलान, बोले-श्यामा प्रसाद मुखर्जी के...

BIHAR NEWS : बलिदान दिवस कार्यक्रम में CM सम्राट का बड़ा ऐलान, बोले-श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर बनेगा नया पार्क

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में मंत्री दिलीप जायसवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के79वर्षों के सफर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने कहा कि वर्ष2014में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिली और2019में जनता ने फिर से भाजपा को मजबूत जनादेश देकर प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा देश की सेवा का अवसर दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद370हटाने का ऐतिहासिक कार्य किया. उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया था.

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले वर्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस तक उनके नाम पर एक नए पार्क का निर्माण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पार्क डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को समर्पित होगा.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--