BIHAR NEWS : वरिष्ठ IAS अधिकारी राजेंद्र कुमार ने PHED के प्रधान सचिव के रूप में किया कार्यभार ग्रहण
पटना: 2001बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राजेंद्र कुमार ने सोमवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानंद प्रसाद एवं विशेष सचिव संजीव कुमार ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. विभाग के विभिन्न अधिकारियों एवं पदाधिकारियों ने भी प्रधान सचिव का स्वागत एवं अभिनंदन किया.
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों को लेकर एक प्रस्तुतीकरण आयोजित किया गया. अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानंद प्रसाद ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं,उपलब्धियों एवं वर्तमान गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी.
इस अवसर पर अपर सचिव अरविंद कुमार सहित विभाग के मुख्य अभियंता एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.
पटना से राजीव रंजन की रिपोर्ट-