BIHAR NEWS : सांसद अरुण भारती ने चौकीदार-दफादार पर लाठीचार्ज की निंदा की, बोले-मंत्री सम्राट चौधरी से भेंट कर करुंगा चर्चा

Edited By:  |
bihar news

पटना : लोजपा (रा) जमुई सांसद सह प्रदेश संगठन प्रभारी अरुण भारती ने अपने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि पटना में अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे चौकीदार-दफादार साथियों पर लाठीचार्ज की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है. गांवों की सुरक्षा व्यवस्था की रीढ़ रहे इन वफादार कर्मियों की आवाज़ को पुलिस प्रशासन द्वारा बल प्रयोग से दबाना किसी भी रूप में तर्कसंगत नहीं ठहराया जा सकता.

हमारे चौकीदार-दफादार साथियों की मांगों और उनके साथ हुए व्यवहार को लेकर मैं शीघ्र ही बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी जी से मिलकर इस घटना पर गंभीर चर्चा करूंगा. मैं उन्हें एक विस्तृत मेमोरेंडम भी सौंपूंगा, जिसमें फिर से चौकीदार-दफादार साथियों की उचित मांगों, उनकी सेवा-संबंधी समस्याओं के समाधान तथा लाठीचार्ज के दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग होगी.

सुधार के नाम पर वर्षों से सेवा दे रहे परिवारों की आजीविका और गरिमा से समझौता स्वीकार्य नहीं है. गांवों की सुरक्षा करने वालों का सम्मान और उनका भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है.

इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--