BIHAR NEWS : मंत्री मदन सहनी ने शराबबंदी कानून को लेकर सर्वे करने वाली कंपनी पर लगाया आरोप, बोले- कंपनी के खिलाफ होगा कानूनी कार्रवाई
पटना: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर निजी कंपनी के सर्वे पर मंत्री मदन सहनी ने कड़ी नाराजगी जताई है. मद्य निषेध विभाग के मंत्री ने सर्वे के उन दावों को खारिज किया,जिसमें कहा गया था कि बिहार में शराबबंदी कानून का कोई असर नहीं है.
मंत्री मदन सहनी ने आरोप लगाया कि सर्वे करने वाली कंपनी बिहार में झूठ का प्रचार कर रही है. उन्होंने कहा कि कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ी तो उसे बिहार लाकर कार्रवाई की जाएगी. मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें बिहार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं मिला,जो इस सर्वे में शामिल होने की बात स्वीकार कर रहा हो.
मंत्री ने दावा किया कि बिहार में शराबबंदी कानून का प्रभाव है और सरकार इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ सरकार का समझौता हुआ है.
इसके तहत ब्रह्माकुमारी की महिलाएं बिहार के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को शराबबंदी कानून के प्रति जागरूक करेंगी और इसके फायदे बताएंगी. सरकार का उद्देश्य शराबबंदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-