Hindi News / रक्षाबंधन से पहले मोहनिया में मिठाई व खाद्य दुकानों पर एसडीएम का छापा

BIHAR NEWS : रक्षाबंधन से पहले मोहनिया में मिठाई व खाद्य दुकानों पर एसडीएम का छापा

Edited By:  |
bihar news bihar news

कैमूर:प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है. इसी कड़ी में मोहनिया एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी के नेतृत्व में शहर की विभिन्न मिठाई और खाद्य दुकानों पर सघन छापेमारी व जांच अभियान चलाया गया.

जांच के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम रत्ना प्रियदर्शनी ने बताया कि प्रशासन द्वारा कुल9स्थानों पर दुकानों की गुणवत्ता,साफ-सफाई और खाद्य मानकों की बारीकी से जांच की गई है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश बड़ी दुकानें सफाई और नियमों के मानकों का पालन कर रही हैं,तथा वहां खाद्य सामग्री की गुणवत्ता भी ताज़ा और सही पाई गई है.

हालांकि,जांच के दौरान कई दुकानों में कर्मचारियों द्वारा हेयर कैप (सिर ढकने वाली टोपी) और ग्लव्स (दस्ताने) का उपयोग न करने जैसी कमियां सामने आईं. इस पर प्रशासन ने संबंधित दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द इन नियमों का पालन करने की हिदायत दी है. इसके अलावा जिन दुकानों के पास वैध लाइसेंस नहीं था या जो मौके पर लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके,उन्हें नोटिस जारी कर जल्द से जल्द लाइसेंस उपलब्ध कराने को कहा गया है.

एसडीएम ने खुले में बिक्री करने वाले ठेले और रेहड़ी विक्रेताओं को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खुले में मिठाइयां और खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं,जिन पर मक्खियां भिनभिना रही थीं. हाइजीन (सफाई) का पालन न करने वाले ऐसे विक्रेताओं पर नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा. सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि खाद्य सामग्रियों को ढककर ही बेचें,अन्यथा उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट –