Hindi News / विरासत के रंगों में सजी कल्पना - ‘चित्रकारी’ प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मक...

BIHAR NEWS : विरासत के रंगों में सजी कल्पना - ‘चित्रकारी’ प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति

Edited By:  |
bihar news

पटना:कला एवं संस्कृति विभाग,बिहार सरकार की ओर से शनिवार को बिहार विरासत विकास समिति के परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता“चित्रकारी”का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

कार्यक्रम का उद्घाटन अरविंद कुमार तिवारी,उपकार्यपालक निदेशक,बिहार विरासत विकास समिति,समन्वयक डॉ. अमित रंजन तथा सहायक निदेशक डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया.

प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय,तारामंडल,वॉइस ईंटू थिएटर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण,सांस्कृतिक विरासत,स्वच्छता,प्रकृति और सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक चित्र बनाए. रंगों के माध्यम से उनकी रचनात्मकता देखने को मिली. बच्चों की पेंटिंग ने उपस्थित दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया.

कार्यक्रम के अंत में बिहार विरासत विकास समिति के कार्यपालक निदेशक कृष्ण कुमार ने चयनित टॉप-10 प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया. विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए. साथ ही,अन्य प्रतिभागियों को भी भागीदारी प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया.

इस अवसर पर कृष्ण कुमार ने कहा कि“हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत केवल इतिहास की धरोहर नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों की पहचान भी है. बच्चों ने अपनी चित्रकारी के माध्यम से जिस तरह विरासत,परंपरा और प्रकृति को उकेरा है,वह अत्यंत सराहनीय है. ऐसे आयोजन न सिर्फ उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा देते हैं,बल्कि उन्हें अपनी जड़ों से जुड़ने और विरासत के महत्व को समझने की प्रेरणा भी देते हैं.”

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--