Hindi News / बस किराया में की गई बढ़ोतरी वापस ले राज्य सरकार – सीपीआई नेता...

BIHAR NEWS : बस किराया में की गई बढ़ोतरी वापस ले राज्य सरकार – सीपीआई नेता रामनरेश पाण्डेय

Edited By:  |
bihar news

पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल की कीमत में की गई बढ़ोतरी का असर आम लोगों के जीवन पर पड़ने लगा है. डीजल की कीमत में दस फीसद की बढ़ोतरी हुई है,लेकिन सरकारी और निजी बसों के किराया में 25 से 30 फीसद की बढ़ोतरी कर दी गई है और राज्य सरकार मौन है. यह बढ़ोतरी जन विरोधी है. राज्य सरकार इसकी समीक्षा करें और बस मालिक से वार्ता कर बढ़ाये गए किराया वापस लें.

भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में पहले बढ़ोतरी की गई. इसके बाद निजी बस मालिकों ने किराये में बढ़ोतरी कर दी है. जहां पहले पटना से दरभंगा का किराया 250 रुपया था,वहीं अब 300 रुपये प्रति यात्री वसूला जा रहा है. इसी तरह मधुबनी का बस किराया 300 से बढ़ाकर 350 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह पूर्णिया,अररिया,किशनगंज,मोतिहारी,बेतिया,छपरा,सीवान सहित राज्य के विभिन्न जगहों के लिए पटना से खुलने वाली बसों के किराया में बढ़ोतरी की गई है.

वहीं नगर सेवा की बस किराया में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बस के किराया में की गई बढ़ोतरी की निंदा करती है. साथ ही राज्य सरकार से बढ़े हुए किराया को वापस लेने और निजी बस मालिकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग करती है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-