BIHAR NEWS : मोतिहारी नगर निगम में लूट की छूट, मेला के डाक में लाखों का घोटाला
मोतिहारी: समर सीजन में बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो गई है और उनके मस्ती के लिए विभिन्न शहरों में डिजनी लैंड मेला लगया जा रहा है जहाँ बच्चे छुट्टी के समय में मस्ती करेंगे. लेकिन मोतिहारी नगर निगम में जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों के लिए यह समर सीजन राजस्व लूट का मौका दे दिया है.
मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के नगर भवन के मैदान में डिजनीलैंड मेले के आयोजन की स्वीकृति दी गई है जिसमें बड़े घोटाले की बू आ रही है. बताया तो ये भी जा रहा है कि इस राजस्व कि राशि का घपला विशेष पद पर बैठेकुछ जनप्रतिनिधि एवं कुछ अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मिल कर किया है.
क्योंकि कागज के अनुसार 2025 में शहर के इसी नगर भवन के मैदान का डाक 54,25000 रुपए में 31 दिनों के लिए हुआ और इस वर्ष 2026 में उसी नगर भवन के मैदान का डाक महज 14,62,500 रुपए में 45 दिनों के लिए कर दिया गया है. दोनों वर्ष के डाक में 78,75000 रुपए का अंतर आ रहा है. इसके बादअब यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया है कि बिहार में रिशु श्री घोटाला का मामला अभी थमा नहीं तब तक मोतिहारी नगर निगम अपने कुकृत्य से सुर्खियां बटोर रहा है.
मोटी रकम डकार गए निगम के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ...
आपको बता दें कि इस बड़े घोटाले का साक्ष्य विभाग का विभागीय आदेश का यह पत्र है जिसमें 2025 में जिस जगह का डाक 31 दिनों के लिए 54,25000 रुपए में दिया गया जिसका एक दिन का रेंट 1,75000 रुपए हुआ था.
और इस बार उसी मैदान का डाक विभागीय पत्र के अनुसार 45 दिनों के लिए महज 14 लाख 62 हजार 5 सौ रुपए में कर दिया गया जिसका एक दिन का महज 32 हजार 5 सौ रुपए हो रहा है.
यानि विभागीय पत्र के अनुसार ही 2025 और 2026 दोनों वर्ष के डाक में 64 लाख 12 हजार 5 सौ रुपए का अंतर आता है. यह रुपये गया कहाँ ....
विभाग चुप ...
इस पूरे मामले में अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सब गोल मटोल जवाब टेकर कन्नी काट ले रहे हैं. लेकिन इतना बड़ा घोटाला हुआ है तो अब उच्चाधिकारियों की जाँच के बाद ही साफ हो पायेगा कि इस हमाम में कौन कौन नंगे हैं.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट ...





