BIG BREAKING : सासाराम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश दीप के वैवाहिक समारोह में पहुंचे सीएम सम्राट, वर-वधू को दी शुभकामनाएं
रोहतास: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश दीप के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रोहतास जिले के सासाराम पहुंचे. समारोह स्थल पर पहुंचते ही आकाश दीप के परिवार के सदस्यों ने सम्राट चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने वर-वधू को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की.
आकाश दीप के वैवाहिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे. सीएम सम्राट चौधरी ने आकाश दीप की क्रिकेट उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. समारोह का माहौल उत्साह और उल्लास से भरा रहा तथा मेहमानों ने नवदंपती को शुभाशीष दिया. सासाराम में आयोजित यह कार्यक्रम चर्चा का केंद्र बना रहा,जहां खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियां एक मंच पर नजर आईं.
संजय कुमार की रिपोर्ट--





