BIHAR NEWS : शिक्षकों की समस्या को लेकर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मिले आनंद पुष्कर
पटना : सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी आनंद पुष्कर ने शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से मुलाकात कर बिहार के सभी कोटि के विशिष्ठ शिक्षकों, विद्यालय अध्यापकों, प्रधानाध्यापकों के ट्रांसफर पोस्टिंग सहित शिक्षकों की प्रोन्नति (प्रधानाध्यापक सहित) ,वेतन संरक्षण, वेतन विसंगति, वार्षिक वेतन वृद्धि, वित्तीय उन्नयन के लाभ पर चर्चा हुई.
मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द इन सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा, उसकी प्रकिया चल रही है. पुष्कर ने मांग की कि पुस्तकालयाध्यक्ष का भी ट्रांसफर किया जाए. संस्कृत मदरसा शिक्षकों के समस्या पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसी भी संस्कृत मदरसा विद्यालय का अहित नहीं होगा. उन्होंने बताया कि संस्कृत मदरसा विद्यालय को आधारभूत संरचना से जोड़ा जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि वित्तरहित कोटि के सभी शिक्षकों की समस्या पर सरकार काम कर रही है, जिसका शीघ्र ही परिणाम देखने को मिलेगा. पुष्कर ने शारीरिक शिक्षकों के समस्या से भी मंत्री को अवगत कराया, जिस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि वर्ग 6 से 12 तक शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय के रूप में पाठ्यक्रम और परीक्षा में स्थान मिलेगा. पुष्कर ने बताया कि मंत्री से सभी विषयों पर सकारात्मक वार्ता हुई.