Hindi News / मिथिला पेंटिंग के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाने की अनूठी पहल —...

BIHAR NEWS : मिथिला पेंटिंग के माध्यम से बच्चों को सशक्त बनाने की अनूठी पहल — 30 दिवसीय निःशुल्क समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ

Edited By:  |
bihar news

पटना : "द मिथिला पैलेट" द्वारा मिथिला पेंटिंग कला के संरक्षण एवं युवा पीढ़ी को इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से 30 दिवसीय समर इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है. यह कार्यक्रम 1 जून से 30 जून 2026 तक यादव कॉलोनी,दीघा,पटना में आयोजित किया जाएगा.

इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को मिथिला पेंटिंग की मूलभूत एवं उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं में रचनात्मकता,आत्मविश्वास तथा भारतीय लोक कला के प्रति जागरूकता विकसित करना है.

विशेष रूप से,यह कार्यक्रमNGOसे जुड़े बच्चों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है,ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी इस कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र (Certificate)भी प्रदान किया जाएगा.

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता,शिक्षाविद,कला प्रेमी एवं मीडिया प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार की पहल न केवल मिथिला कला के संरक्षण में सहायक होगी,बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं कौशल संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--