Hindi News / जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में...

BIHAR NEWS : जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में किया पदभार ग्रहण

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सिंचाई भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया. इस अवसर पर विभाग के अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख वरुण कुमार, अभियंता प्रमुख अनवर जमील सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया.

पदभार ग्रहण करने के उपरांत डॉ. सिंह ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य को बाढ़ से सुरक्षित रखना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि मॉनसून अवधि प्रारंभ होने से पूर्व सभी बाढ़ संघर्षात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर लिए जाएं तथा तटबंधों का नियमित निरीक्षण और सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए.

डॉ. सिंह ने कहा कि वे स्वयं बाढ़ प्रभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करेंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र से किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत प्राप्त होने पर उसका त्वरित, प्रभावी एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े.