Hindi News / बिहार में 72,800 शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू, 14...

BIHAR NEWS : बिहार में 72,800 शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू, 14 सितंबर तक अंतिम सूची जारी करने की तैयारी

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार में सरकारी शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा अपडेट जारी किया है. नई शिक्षक स्थानांतरण नियमावली2026के तहत समानुपातिकरण और पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया31अगस्त से शुरू होने जा रही है. विभाग ने सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिला पदाधिकारियों को प्रक्रिया समय पर पूरी करने का निर्देश दिया है.

शिक्षा विभाग के अनुसार, 29जुलाई से5अगस्त तक समानुपातिकरण के लिए राज्यभर से करीब72हजार800अधिशेष शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. इन शिक्षकों को मानक के अनुसार शिक्षक-विहीन या शिक्षकों की कमी वाले विद्यालयों में पदस्थापित किया जाना है.

विभाग ने बताया कि31अगस्त से स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए पोर्टल खोला जाएगा.5सितंबर तक शिक्षकों द्वारा वरीयता अंक से संबंधित जमा किए गए दस्तावेजों की प्रारंभिक समीक्षा की जाएगी. इसके बाद औपबंधिक स्थानांतरण सूची प्रकाशित की जाएगी.

औपबंधिक सूची में किसी तरह की विसंगति होने पर शिक्षक6से9सितंबर तक पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति या शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इन शिकायतों की समीक्षा के बाद10से14सितंबर के बीच अंतिम स्थानांतरण सूची प्रकाशित की जाएगी. इसी अवधि में पारस्परिक स्थानांतरण की कार्रवाई भी पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.

नियमावली के मुताबिक पूरी प्रक्रिया ई-शिक्षाकोष पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होगी. यदि किसी विद्यालय या पद के लिए केवल एक पात्र शिक्षक का विकल्प मिलता है तो उनका आवंटन किया जाएगा. एक पद के लिए कई पात्र शिक्षक होने पर सर्वाधिक ट्रांसफर स्कोर वाले शिक्षक को प्राथमिकता मिलेगी.

ट्रांसफर स्कोर पदस्थापन स्थल अंक,सेवा अंक और वरीयता अंक को जोड़कर तैयार होगा. जिला और प्रमंडल स्तर पर गठित स्थापना समितियां प्रक्रिया की निगरानी करेंगी. अंतिम सूची जारी होने के बाद विद्यालय आवंटन और शिक्षकों की ज्वाइनिंग भी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-