Hindi News / राबड़ी देवी ने सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर सरकार को लिखा...

BIHAR NEWS : राबड़ी देवी ने सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर सरकार को लिखा पत्र, 1 महीने की मांगी मोहलत

Edited By:  |
bihar news

पटना: राज्य सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया था. राबड़ी देवी को 15 दिनों में अपनी आवास खाली करना था. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकारी आवास खाली करने के मुद्दे पर सरकार को पत्र लिखकर एक महीने की मोहलत मांगी है.

सूत्रों के अनुसार राबड़ी देवी और उनके परिवार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए नए आवास में शिफ्टिंग के लिए अतिरिक्त समय की मांग की है. पत्र में यह भी कहा गया है कि आवंटित नए सरकारी आवास में आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से विकसित किए जाने के बाद ही स्थानांतरण संभव होगा.

राबड़ी देवी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के लिए नए आवास में अलग कमरे की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया है. वर्तमान में10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में लालू प्रसाद यादव के लिए अलग कमरा उपलब्ध है. चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उनके स्वास्थ्य को देखते हुए अलग रहने की व्यवस्था जरूरी बताई गई है.

पटना से नीरज उपाध्याय की रिपोर्ट--