BIHAR NEWS : सांसद पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत द्वारा PMCH के अधीक्षक पर कार्रवाई की प्रशंसा की
Edited By:
|
Updated :27 Jun, 2026, 04:13 PM(IST)
पूर्णिया : सांसद पप्पू यादव शनिवार को पूर्णिया कोर्ट स्टेशन परिसर में एटीएम टिकट मशीन एवं महिला और पुरुष प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर सांसद पप्पू यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा पीएमसीएच के अधीक्षक पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा की.
उन्होंने कहा कि 90% प्रिंसिपल और अधीक्षक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं. दुर्भाग्य है कि आईएमए जैसी संस्था ऐसे लोगों को बचाव के लिए सामने आ खड़ी हुई है जो उनकी मानसिकता को भी दर्शाता है.
वहीं भरत तिवारी एनकाउंटर पर पप्पू यादव ने कहा कि बिहार ही नहीं यूपी और अन्य राज्यों में जाति की राजनीति हो रही है और चुन चुन कर ब्राह्मण का एनकाउंटर हो रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक इस सरकार में सात एनकाउंटर हुए हैं. सब की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए.
पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--