BIHAR NEWS : हड़ताल पर गए CO को विजय सिन्हा की सख्त चेतावनी,अपनी जिम्मेदारी संभाले नहीं तो...

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार में अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर सरकार ने कड़ी चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हड़ताली अधिकारी और कर्मचारी जल्द काम पर नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि हरहाल में जो जनता के हित में अभियान शुरू हुआ है उसे पूरा करना होगा. 40 लाख परिमार्जन और 6 लाख मोशन का समाधान करना होगा.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सख्त लहजे में कहा कि भ्रम में ना रहे, समय रहते अपनी जिम्मेदारी संभाले नहीं तो नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता हैं. आगे उन्होंने कहा कि जो काम करेगा उसी को सम्मान मिलेगा. गंदी राजनीति कर जो लोग काम करने वाले सीईओ को धमकाने का प्रयास कर ले हैं उनको चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि आज भी National Democratic Alliance की सरकार है, आगे भी रहेगी.जनता के हित में शुरू किया गया अभियान हर हाल में पूरा होगा. हड़ताल के हर दिन का हिसाब रखा जा रहा है. उन्होंने राजस्व व भूमि सुधार विभाग की स्थिति पर नाराजगी जताई है. विजय सिन्हा ने ये भी कहा किकाम कर रहे अधिकारियों को धमकाने वालों पर कार्रवाईहोगी.