BIG BREAKING : कैमूर में ट्रेन की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
कैमूर : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के कैमूर से है जहां पंडित दीनदयाल गया जी रेलखंड स्थित भभुआ रोड रेलवे स्टेशन और मुठानी स्टेशन के बीच बरेज गांव के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक पर घने कुहासे के कारण मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 2 सगे भाइयों की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया के बरेज निवासी मदन साह के दोनों पुत्र मंगलवार सुबह करीब 7 बजे खेत घूमने जा रहे थे. इसी दौरान बरेज गांव के पास डीएफसी रेलवे ट्रैक पर घने कुहासे के कारण ट्रेन की चपेट में आ जाने के कारण दोनों भाइयों की मौत हो गई. मृतक सगे भाइयों की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव निवासी मदन साह के पुत्र 24 वर्षीय प्रिंस कुमार और 22 वर्षीय रोहित कुमार के रुप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही RPF और मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई. घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया.
घटना के बादस्थानीय ग्रामीणों ने मांग की है कि यहां अंडर पास या ओवर ब्रिज बनाया जाय ताकि ऐसी दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो.
कैमूर से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट--





