Hindi News / सिविल कोर्ट को 14 साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा...

बोकारो : सिविल कोर्ट को 14 साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा सख्त,जांच अभियान जारी

Edited By:  |
bokaro bokaro

बोकारो:बोकारो सिविल कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से 14 साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. सिविल कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सोमवार को मिली धमकी के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को लगातार न्यायालय के पास तैनात किया गया है. जिसमें चार फायर कर्मी शामिल है. व्यवहार न्यायालय के प्रवेश और निकास द्वार पर लगातार गहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

यह धमकी कोर्ट के रजिस्ट्रार को आधिकारिक ई-मेल पर 09 मार्च यानी सोमवार को भेजी गई थी. मेल में दावा किया गया है कि न्यायालय परिसर में 14 साइनाइड बम लगाए गए हैं. धमकी भरा ई-मेल आने के बाद से प्रशासन हरकत में आ गया और पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. ई-मेल में दावा किया गया कि कोर्ट परिसर में कई जगहों पर साइनाइड बम लगाए गए हैं और एक निश्चित समय तक परिसर खाली नहीं करने पर बड़ा विस्फोट हो सकता है. इसधमकी के बाद से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की तैनाती की गई है.