BIHAR NEWS : जनसुनवाई में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
पटना: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय,पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना. बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे फरियादियों ने स्वास्थ्य,परिवहन,आपदा प्रबंधन समेत कई विभागों से जुड़ी समस्याएं मंत्रियों के सामने रखी.
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने एक-एक कर सभी मामलों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान सरकार की प्राथमिकता है.
इस मौके पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने भी लोगों की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.
जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद फरियादियों ने मंत्रियों की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना की. लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और त्वरित निष्पादन का भरोसा दिया गया.
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रंजू गीता,अनिल कुमार,प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी,लोकप्रकाश सिंह और अरुण कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--