BIHAR NEWS : बंगाल चुनाव परिणाम पर तेजस्वी यादव ने बोला हमला, पूरी तरह लूट तंत्र का मामला बताया
पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर बड़ा हमला बोलते हुए इसे पूरी तरह “लूट तंत्र” का मामला बताया. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी कहीं दिखाई नहीं दी. निशांत के मंत्री बनने पर तंज कसते हुए बोले कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता,लेकिन अब परिवारवाद का आरोप नहीं लगेगा. चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में सरकार गठन के महीनों बाद भी कोई ठोस काम नहीं हुआ,खजाना खाली है और अपराध चरम पर है. एनकाउंटर को लेकर उन्होंने आशंका जताई कि फर्जी कार्रवाई कराई जा सकती है.
उन्होंने केरल चुनाव में अपनी पार्टी की जीत का दावा भी किया. साथ ही कहा कि वे आखिरी सांस तक संघर्ष करेंगे और बीजेपी के षड्यंत्रों का पर्दाफाश करेंगे. बिहार में पुल गिरने जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--