Live

BIHAR NEWS

वैशाली में मंत्री लखेन्द्र रौशन का लोगों ने किया नागरिक अभिनंदन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

वैशाली: बिहार के वैशाली में अनुसूचित जाति जनजाति मंत्री लखेन्द्र रौशन का नागरिक अभिनंदन किया गया. इस अवसर पर मंत्री ने अपने उस वायरल बयान का बचाव किया,जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव में एनडीए को वोट न देने वाले लोगों को पंचायत चुनाव में हराने की बात कही थी.

मंत्री रौशन ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा था कि जिन लोगों ने विधानसभा चुनाव में एनडीए का समर्थन नहीं किया,उन्हें आगामी पंचायत चुनाव में वोट नहीं दिया जाना चाहिए और उन्हें पराजित करना चाहिए. उन्होंने इस बयान को सही ठहराया.

इस कार्यक्रम के दौरान,मंत्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि जो बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहा है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संज्ञान में ले लिया है. वे हिंदुओं के साथ गलत नहीं होने देंगे. वहीं,एनडीए सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में चल रही अंदरूनी कलह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक है और यह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का आंतरिक मामला है.

इसके अलावा मंत्री लखेन्द्र रौशन ने नए साल में अपने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की. दरअसल मंत्री वैशाली जिले के बेलसर प्रखण्ड क्षेत्र के अफजलपुर में नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे.

वैशाली से ऋषभ कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें