Hindi News / पटना नगर निगम का 2026-27 बजट आज पेश होगा, 2914 करोड़ का प्रस्ताव,...

BIHAR NEWS : पटना नगर निगम का 2026-27 बजट आज पेश होगा, 2914 करोड़ का प्रस्ताव, 8 करोड़ घाटे का अनुमान

Edited By:  |
bihar news

Patna: पटना नगर निगम की पांचवीं विशेष बजट बैठक शनिवार को आयोजित हो रही है,जिसमें वित्तीय वर्ष2026-27के लिए लगभग2914करोड़ रुपये का बजट पेश किया जाएगा. चर्चा के बाद इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है.

पिछले वर्ष की तुलना में यह बजट करीब69करोड़ रुपये अधिक है,हालांकि आय-व्यय के आकलन में करीब8करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान भी जताया गया है. बजट को अंतिम स्वीकृति के लिए निगम परिषद की बैठक में रखा जाएगा.

इस बजट में शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है. साफ-सफाई व्यवस्था,ड्रेनेज सिस्टम और नई सड़कों के निर्माण पर बड़ा खर्च प्रस्तावित है. इसके साथ ही पुराने कचरे के निस्तारण,नए गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन और सिटी लॉजिस्टिक प्लान को भी प्राथमिकता दी गई है.

नगर निगम ने आम लोगों की सुविधा के लिए सभी छह अंचलों में‘स्वर्ग रथ’ (शव वाहन) उपलब्ध कराने की योजना बनाई है,जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी.

इस बार बजट में कई आधुनिक पहलें भी जोड़ी गई है. शहर की प्रमुख सड़कों पर‘प्रेस बटन’सिग्नल लगाने की तैयारी है,जिससे पैदल यात्री सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकेंगे. इसके अलावा,मुफ्त वाई-फाई,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,स्ट्रीट लाइट,वेडिंग जोन का निर्माण और कचरा प्रोसेसिंग प्लांट जैसी योजनाएं भी प्रस्तावित है.

कुल मिलाकर,यह बजट पटना को स्मार्ट और सुविधाजनक शहर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--