BIHAR NEWS : भाकपा 20 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पुतला दहन करेगी - भाकपा
पटना:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय ने कहा कि परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली में चल रहे छात्र-नौजवानों के आंदोलन का पार्टी समर्थन करती है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आंदोलन के समर्थन में 20 जुलाई,2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च निकालकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करेगी.
भाकपा राज्य सचिव ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो गई है. सरकार परीक्षा में धांधली रोकने में विफल रही है. इस सरकार में 21 बार पेपर लिक हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने के बजाय पेपर लीक को हीं सही ठहराने में लगी हुई है. शिक्षा मंत्री की इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्र पिछले 20 दिनों ने अनशन पर बैठे हुए हैं. छात्रों की स्थिति खराब हो रही है,लेकिन सरकार वार्ता नहीं कर रही है. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने आंदोलनकारियों के मांगों का समर्थन करती है. पार्टी 20 जुलाई को बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करेगी. इसके लिए जिलों को निर्देश दिया गया है.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--