पटना : बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शनिवार को लोक भवन में खिलाड़ियों से संवाद किया. उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया. इस दौरान एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल और तैराकी के खिलाड़ी मौजूद रहे.
राज्यपाल ने कहा खिलाड़ियों ने बिहार का गौरव बढ़ाया है. उन्होंने अनुशासन और समर्पण को सफलता की कुंजी बताया. खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की अपील की. खेल के साथ शिक्षा पर भी बराबर ध्यान देने की सलाह दी. शारीरिक फिटनेस और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर जोर दिया. बेहतर कोचिंग को सफलता के लिए जरूरी बताया. राज्यपाल ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
