Hindi News / स्टेट हाईवे पर नवंबर से शुरू होगा टोल टैक्स,सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से होगी...

Bihar News : स्टेट हाईवे पर नवंबर से शुरू होगा टोल टैक्स,सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से होगी वसूली

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार में नवंबर से राज्य के स्टेट हाईवे पर टोल टैक्स वसूली की नई व्यवस्था लागू होने जा रही है। पथ निर्माण विभाग ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के अनुरूप केवल व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों से ही टोल टैक्स लिया जाएगा,जबकि निजी वाहनों को इस व्यवस्था से बाहर रखा जाएगा।

टोल वसूली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक से लैस AI आधारित कैमरे लगाए जाएंगे। यह कैमरे वाहन की नंबर प्लेट पढ़कर यह पहचान सकेंगे कि वाहन निजी है या व्यावसायिक। इससे नंबर प्लेट का रंग बदलकर टोल चोरी करने की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी।

पथ निर्माण विभाग ने पहले ही विभिन्न स्टेट हाईवे पर कैमरों के जरिए वाहनों की आवाजाही का सर्वे पूरा कर लिया है। इसी आधार पर उन सड़कों का चयन किया जा रहा है जहां टोल वसूली शुरू की जाएगी। राज्य सरकार पहले ही अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए टोल दरें तय कर चुकी है और विभाग को जरूरत के अनुसार सड़कों को टोल दायरे में शामिल करने का अधिकार दिया गया है।

विभाग ने कई स्थानों पर टोल प्लाजा निर्माण का काम भी शुरू कर दिया है। आरा-छपरा पुल के लिए पहला टोल प्लाजा बनाया जा रहा है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गों की तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी फास्टैग के माध्यम से टोल वसूली की तैयारी चल रही है। इसके लिए संबंधित केंद्रीय एजेंसी से समन्वय किया जा रहा है। हालांकि, पटना के गंगा पथ को टोल टैक्स के दायरे से बाहर रखने का निर्णय लिया गया है।