Hindi News / पटना हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले सप्ताह में 1137 मामलों का हुआ...

BIHAR NEWS : पटना हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले सप्ताह में 1137 मामलों का हुआ निष्पादन

Edited By:  |
bihar news

Patna : पटना हाईकोर्ट में बुधवार 20 मई,2026 को 1158 केस सूचीबद्ध हुआ था. इसमें से 353 मामलों की सुनवाई कर निष्पादित किया गया. इसके पहले दो दिनों 18 मई और 19 मई,2026 को 490 मामलों की सुनवाई कर निष्पादित किए गए थे.

इस तरह ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले तीन दिनों में कुल मिलाकर वर्चुअल मोड पर गठित नौ बेंचों ने 843 मामलों की सुनवाई कर निष्पादित किया. आज 21 मई,2026 को 9 बेंचो के समक्ष 966 मामले सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुए,जिसमें 294 मामलों को सुनवाई कर निष्पादित कर दिया गया.

इस तरह से पटना हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले सप्ताह में वर्चुअल मोड पर 1137 मामलों की नौ बेंचो द्वारा सुनवाई कर निष्पादित किया गया है.

पटना हाईकोर्ट देश का पहला हाईकोर्ट है,जिसने ग्रीष्मकालीन अवकाश मे वर्चुअल मोड सुनवाई के लिए एस ओ पी की घोषणा की थी. इस सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार व भारत सरकार अधिसूचना के अनुसार ये कार्रवाई करने वाला प्रथम हाईकोर्ट बना.

पटना हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले दो दिन 18 मई और 19 मई,2026 को नौ बेंचो के समक्ष 900 मामले सुनवाई के सूचीबद्ध किये गए थे. 18 मई 2026 को वर्चुअल मोड पर लगभग 222 मामलों पर सुनवाई कर मामलों को निष्पादित किया गया.

ग्रीष्मकालीन अवकाश के पहले सप्ताह में 1137 मामलों की सुनवाई कर निष्पादित किया जाना,जो कि काफी सकारात्मक परिणाम रहा है. इस सप्ताह में 9 जजों के बेंच का गठन किया गया था.

अगले आने वाले सप्ताहों में वर्चुअल मोड पर बेंचो की संख्या कम होगी. आज के बाद 25 मई,2026 से फिर ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद वर्चुअल मोड पर कोर्ट में सुनवाई होगी.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--