सुधा दूध हुआ महंगा : हर लीटर पर 2 रुपये बढ़े दाम, सभी वेरिएंट पर लागू होगा नया रेट
बिहार में दूध उपभोक्ताओं को अब ज्यादा कीमत चुकानी होगी। सुधा डेयरी डेयरी ने अपने दूध के दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। सुधा बोर्ड की आज हुई बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया।जानकारी के अनुसार, दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें सोमवार से पूरे बिहार में लागू होंगी।
बताया जा रहा है कि किसानों की बढ़ती लागत और दुग्ध उत्पादन खर्च में इजाफे को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड का कहना है कि पशु आहार, परिवहन और उत्पादन लागत लगातार बढ़ रही थी, जिसके कारण कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया था।
सुधा के सभी दूध वेरिएंट पर नई कीमतें लागू होंगी। यानी टोंड, फुल क्रीम, गाय दूध समेत सभी पैकेट दूध अब उपभोक्ताओं को महंगे मिलेंगे।सुधा बोर्ड की बैठक में इस फैसले पर अंतिम मुहर लगाई गई, जिसके बाद विभागीय स्तर पर नई दरों को लागू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
पटना से प्रीतम प्रीतम कुमार की रिपोर्ट





