BIHAR NEWS : पूर्णिया एयरपोर्ट–जोगबनी मार्ग पर दो बसों का नियमित संचालन प्रारंभ

Edited By:  |
bihar news

पटना:बिहार सरकार के निर्देशानुसार पूर्णिया हवाई अड्डे की कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवहन विभाग,बिहार द्वारा नेपाल सीमा क्षेत्र एवं सीमांचल के यात्रियों को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी के बीच बस सेवा शुरु की गई है. इस पहल का उद्देश्य नेपाल एवं सीमांचल क्षेत्र के यात्रियों को हवाई यात्रा के लिए बेहतर,सुलभ एवं सुविधाजनक सतही परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है. गत18फरवरी से पूर्णिया एयरपोर्ट–जोगबनी मार्ग पर दो बसों का नियमित संचालन प्रारंभ कर दिया गया है. इसी मार्ग पर दो और बस सेवाएं शीघ्र शुरू की जाएंगी,जिनके लिए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार,पूर्णिया में ऑनलाइन परमिट आवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है तथा परमिट प्राप्त होते ही अतिरिक्त बसों का संचालन आरंभ कर दिया जाएगा.

बिहार के सिविल विमानन विभाग के सचिव नीलेश रामचंद्र देवरे ने बताया कि यह पहल सीमांचल एवं नेपाल के यात्रियों को देश के अन्य भागों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट को अधिक लोकप्रिय बनाने तथा यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाया जाएगा. यह पहल न केवल पूर्णिया एयरपोर्ट के उपयोग को बढ़ावा देगी,बल्कि सीमांचल एवं नेपाल क्षेत्र के सामाजिक‑आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा व्यापार,पर्यटन और निवेश के नए अवसरों के द्वार खोलेगी.

वर्तमान में संचालित बस सेवाओं के माध्यम से पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी तथा जोगबनी से पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए निर्धारित समयानुसार बस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है,जिससे आने‑जाने वाले विमान यात्रियों के लिए समयबद्ध,सुरक्षित एवं सहज परिवहन सुनिश्चित हो सके. इन बस सेवाओं के संचालन से अररिया,फारबिसगंज एवं जोगबनी सहित सीमांचल के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा और हवाई यात्रा उनकी पहुंच में और अधिक सुगम हो जाएगी.

पूर्णिया एयरपोर्ट से वर्तमान में देश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाएं उपलब्ध हैं,जिनमें कोलकाता के लिए प्रतिदिन दो उड़ानों का संचालन तथा दिल्ली,हैदराबाद एवं अहमदाबाद के लिए नियमित सीधी उड़ानें शामिल हैं. इन सेवाओं के चलते पूर्णिया एयरपोर्ट सीमांचल एवं नेपाल क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण हवाई प्रवेश द्वार के रूप में तेजी से उभर रहा है. पूर्णिया एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को लेकर अत्यंत सक्रिय एवं दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाया गया है. यह पहल बिहार सरकार की उस परिकल्पना के अनुरूप है,जिसके तहत क्षेत्रीय हवाई अड्डों को प्रभावी सड़क परिवहन नेटवर्क से जोड़कर यात्रियों की संख्या में वृद्धि तथा क्षेत्रीय आर्थिक‑सामाजिक विकास को नई गति प्रदान की जा सके.

पूर्णिया एयरपोर्ट पर उड़ानों का समय:

पूर्णिया एयरपोर्ट पर वर्तमान में विमानों के आगमन एवं प्रस्थान का समय निम्नानुसार हैः

Arrival: 08:45 AM, 11:20 AM, 12:30 PM, 12:50 PM, 14:25 PM

Departure: 09:30 AM, 12:00 PM, 13:10 PM, 13:50 PM, 15:25 PM

बस सेवा का विस्तृत विवरण:

पूर्णिया एयरपोर्ट से जोगबनी मार्ग पर दिनांक18.02.2026से दो बसों का परिचालन किया जा रहा है,जो निम्न प्रकार हैः

Purnea Airport to Jogbani Bus Service:

बस रजिस्ट्रेशन संख्याBR01PH3569 –प्रस्थान समय9:45 AM

बस रजिस्ट्रेशन संख्याBR01PH4371 –प्रस्थान समय2:45 PM

Jogbani to Purnea Airport Bus Service:

बस रजिस्ट्रेशन संख्याBR01PH4371 –प्रस्थान समय6:30 AM

बस रजिस्ट्रेशन संख्याBR01PH3569 –प्रस्थान समय2:30 PM

पूर्णिया से अमित कुमार सिंह की रिपोर्ट--